Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

प्रयागराज में बिहारी भवन में आग,जनहानि नहीं

  प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बिहारी भवन बहुमंजिली इमारत में बुधवार को आग लगने से हडकंप मच गया। आध...

यह भी पढ़ें :-

 

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बिहारी भवन बहुमंजिली इमारत में बुधवार को आग लगने से हडकंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सरदार पटेल मार्ग स्थित बहुमंजिला बहारी भवन में आग लगने से लोगों में हडकंप मच गया। इसके दो फ्लाेर पर दुकानें हैं, जबकि ऊपर लोग रहते हैं। लोगों ने इमारत से धुंआ निकलता देखा। उनके देखते देखते आग की तेज लपटें दिखने लगी। एक फ्लोर में कम्प्यूटर वर्कशाप थी जो आग में जलकर नष्ट हो गयी।

No comments