Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

मंदिर में रोशनदान से घुसकर चोरों ने दानपेटी पार कर दी

   बिलासपुर । सिविल लाइन क्षेत्र के मिनी बस्ती स्थित संत रविदास मंदिर में रोशनदान से घुसकर चोरों ने दानपेटी पार कर दी। मंदिर के सेवक ने इस...

यह भी पढ़ें :-

 

 बिलासपुर । सिविल लाइन क्षेत्र के मिनी बस्ती स्थित संत रविदास मंदिर में रोशनदान से घुसकर चोरों ने दानपेटी पार कर दी। मंदिर के सेवक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सिविल लाइन के मिनी बस्ती में रहने वाले रामप्रसाद लहरे(73) ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मिनी बस्ती में मेहर समाज का सामुदायिक भवन है। भवन में ही संत रविदास का मंदिर है। मंदिर में दानपेटी रखा गया था। मंदिर आने वाले श्रद्धालु दानपेटी में रकम डालते हैं। मंदिर के सेवक ने बताया कि वे 16 फरवरी को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलौदाबाजार जिला अंतर्गत ग्राम दरचुरा गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार की शाम वे घर आए। शाम चार बजे वे सामुदायिक भवन गए। अंदर जाने पर उन्हें पता चला कि मंदिर में रखा दान पेटी गायब है। सामुदायिक भवन का रोशनदान तोड़कर चोरों ने दानपेटी पार कर दिया था। दानपेटी में करीब 20 हजार रुपये थे। मंदिर के सेवक की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 

No comments