Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

11 वीं बटालियन के जवान ने लगाई फांसी, बेड पर महिला मिला महिला का शव

  जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुटपुरा गांव स्थित 11 वीं बटालियन के जवान ने फांसी लगा ली है। बेड पर महिला का शव मि...

यह भी पढ़ें :-

 

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुटपुरा गांव स्थित 11 वीं बटालियन के जवान ने फांसी लगा ली है। बेड पर महिला का शव मिला है। मृतक महिला के साथ जवान ने कुछ माह पहले ही लव मैरिज किया था। दोनों का शव 3 - 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे। मौक़े पर सिटी कोतवाली अशोक वैष्णव और पुलिस टीम मौजूद हैं, जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद पता चलेगा कि घटना की क्या वजह क्या है। जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पुषौर क्षेत्र के रामसागर सिदार, 11वीं बटालियन में जवान था। बटालियन के आवास परिसर में बदबू आई तो सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा तो फांसी पर जवान रामसागर सिदार का शव लटका हुआ था और बेड पर महिला का शव पड़ा हुआ था। एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि पुटपुरा बटालियन में फांसी पर जवान रामसागर सिदार का शव लटका हुआ था और बेड पर महिला का शव पड़ा हुआ था। दोनों के स्वजन भी आ गये हैं, मामले में सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

No comments