Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

मुखबिरी के शक में माओवादियों ने उतारा ग्रामीण को मौत के घाट

दंतेवाड़ा/रायपुर । जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण को मौत की घाट उतार दिया है। घ...

यह भी पढ़ें :-






दंतेवाड़ा/रायपुर। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण को मौत की घाट उतार दिया है। घटना देर रात करीब की है। 
बता दें कि 8 से 10 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों की दहशत की वजह से परिजन इसकी जानकारी पुलिस को देने से डर रहे थे। 
जानकारी के मुताबिक, जिले के टेटम गांव के रहने वाले ग्रामीण मंगलू मरकाम की नक्सलियों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मंगलू अपने घर में सोया हुआ था। 10 फरवरी की रात 10 बजे 8-10 सशस्त्र नक्सली मंगलू के घर पहुंचे। घर से उसे उठाकर ले गए और कुछ ही दूरी पर गला रेतकर हत्या की। हत्या करने के बाद शव गांव में ही फेंक दिया। घटना की जानकारी 11 फरवरी को पुलिस को मिली।एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कटे कल्याण थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच जा रही है। 


No comments