Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

नक्सल प्रभावित जिले में भी दिखी जागरूकता, हैंडपंप के पास बनाए जा रहे शोकपीट

कांकेर। जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिले के गांवों एवं ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक पेयजल स्रोत वाले स्थानो पर तरल वेस्ट के प्रबं...

यह भी पढ़ें :-



कांकेर। जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिले के गांवों एवं ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक पेयजल स्रोत वाले स्थानो पर तरल वेस्ट के प्रबंधन हेतु शोक पीट निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिसका सीधा असर ग्रामीणों के जन-जीवन पर पड़ा है।

ग्रामों में पेयजल स्रोतां वाले स्थान के आस-पास गंदे पानी का जमाव होने से गंदगी उत्पन्न होती थी, साथ ही मच्छर भी पनपते थे। जिसके चलते ग्रामीणो को कई सारी बीमारियां जैसे मलेरिया, टाईफाईड आदि का सामना करना पड़ता था। जिसके कारण उनके आर्थिक स्थिति में भी प्रभाव पड़ता है।

जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अध्यक्ष एवं कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशन में तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ग्रामीण क्षेत्रो के सार्वजनिक पेयजल स्रोतों वाले स्थानों पर शोकपीट निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई।

स्वीकृति पश्चात् शोकपीट निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, अस्वच्छता व गंदगी के स्तर में काफी गिरावट आई है, वर्तमान में शोकपीट निर्मित हुए स्थानों पर स्वच्छता के स्तर में सुधार हुआ है। गांवों एवं ग्राम पंचायत के स्वच्छता स्थायित्व को बनाये रखने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

No comments