Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 की जलकर मौत….

तमिलनाडु।   विरुधुनगर जिले में स्थिति एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ी आग लग गई है। इस हादसे में अभी तक 5 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई अन्य घाय...

यह भी पढ़ें :-



तमिलनाडु। विरुधुनगर जिले में स्थिति एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ी आग लग गई है। इस हादसे में अभी तक 5 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई अन्य घायल भी हुए हैं।

सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद अभी तक पुलिस व अग्निशमन विभाग का राहत कार्य घटनास्थल पर चल रहा है। जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में 5 की मौत हो गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में कई लोग घायल हुए हैं। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति 20 प्रतिशत झुलस गया है, जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल रिफर किया गया है। वहीं अन्य को मामूली चोट आई है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हुआ, लेकिन पुलिस और अग्निशमन विभाग को नौ बजे सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

No comments