Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में घुसी, 3 घायल

रायपुर।  मुंगेली जिले में अनियंत्रित टैक्टर के नहर में घुस जाने के कारण 3 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। मुंगेली जिले में अनियंत्रित टैक्टर के नहर में घुस जाने के कारण 3 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लोरमी थाना क्षेत्र के रेहूंटा इलाके में रहने वाले किसान परिवार के 3 लोग खेत से काम कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी बीच शाम रेहूंटा में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड के साइड से नहर में जा गिरी।

घटना के बाद तीनों करीब आधे घंटे तक नहर में फंसे रहे। आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें किसी तरह निकाला गया। घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी ​बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।

No comments