Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

मकर संक्रांति 2022 : व्याघ्र पर बैठ कर निकली संक्रांति, इन राशियों को होगा लाभ

रायपुर।   मकर संक्रांति इस बार कई राशियों में सुख समृद्धि और लाभ योग लाई है।  महामाया देवी मंदिर के पुजारी पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि “वि...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। मकर संक्रांति इस बार कई राशियों में सुख समृद्धि और लाभ योग लाई है। महामाया देवी मंदिर के पुजारी पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि “विक्रम संवत 2078 , शक 1943 पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, शुक्रवार , रोहिणी नक्षत्र , शुक्ल योग , बालव करणे तदनुसार 14 जनवरी 2022 को

दोपहर 2.28 बजे सूर्य का मकर राशि मे प्रवेश होगा। इसे ही मकर संक्रान्ति कहा जाता है।”
उन्होंने कहा कि “शास्त्रों में संक्रन्ति का पुण्यकाल 6 घण्टे पूर्व से लेकर 6 घण्टे बाद तक बताया गया है, इसलिये इसका पुण्य काल 14 तारीख शुक्रवार यानी आज सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन भर मनाया जायेगा।”

इन राशियों पर मकर संक्रान्ति पर्व में शुभफल

पंडित शुक्ला ने बताया कि संक्रांत इस बार दक्षिण दिशा में गमन कर रहा है, वहीं नैऋत्य कोण में उसकी दृष्टि है।
उसका वाहन – व्याघ्र, उपवाहन – अश्व, आयुध – गदा, वस्त्र – पीला रंग, पात्र – रौप्य, भक्षण – दूध, कुंकुम – लेपन, आभूषण – कंकण, कुमार – अवस्था में है।

पंडित मनोज शुक्ला ने कहा कि राशि अनुसार संक्रांति का फल अगर देखा जाए तो मेष – शुभ , वृषभ – सुख , मिथुन – व्यय , कर्क – लाभ , सिंह – लाभ , कन्या – यात्रा , तुला – स्वास्थ्य बाधा , वृश्चिक – दाम्पत्य सुख , धनु – लाभ , मकर – सुख , कुम्भ – स्वास्थ्य विकार , मीन – लाभ वाला है।

No comments