Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

डीआरआई का छापा पड़ा भिलाई के सहेली ज्वलेर्स पर

भिलाई। सहेली ज्वलेर्स में गुरुवार की सुबह 6 बजे मध्यप्रदेश से डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की 40 सदस्यीय टीम ने भिलाई के आक...

यह भी पढ़ें :-


भिलाई। सहेली ज्वलेर्स में गुरुवार की सुबह 6 बजे मध्यप्रदेश से डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की 40 सदस्यीय टीम ने भिलाई के आकाशगंगा स्थित दुकान व दुर्ग में ज्वेलरी शॉप, गोदाम सहित दो निवास में दबिश दी है। डीआरआई की कार्रवाई फिलहाल अभी चल रही है इसलिए चल और अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भिलाई के आकाशगंगा स्थित सहेली ज्वेलरी शॉप के पांच ठिकानों पर पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से पहुंची डीआरई के 40 से अधिक अधिकारियों ने सुबह 6 बजे अचानक दबिश दी। टीम के सदस्य फिलहाल रोजाना की खरीदी और बिक्री के रिकार्ड, आयात-निर्यात के दस्तावेजों और कच्चा – पक्का बिल सहित तमाम तरह के दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल जांच जारी है इसलिए कितने की चल और अचल संपत्ति मिली है यह जानकारी सामने नहीं पाई है, जांच पूरी होने के बाद ही कुछ जानकारी मिलने की संभावना है।

No comments