Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

कोर्ट परिसर में धमाका, मची भगदड़…

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। लुधियाना के कोर्ट कांप्लेक्स में गुरुवार को एक धमाका हुआ है। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लो...

यह भी पढ़ें :-



लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। लुधियाना के कोर्ट कांप्लेक्स में गुरुवार को एक धमाका हुआ है। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। कोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल पर धमाका होने की सूचना आ रही है। धमाका के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। धमाका के बाद भगदड़ मची हुई है। वहीं मौके पर भारी पुलिस फाॅर्स पहुंच गई है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

धमाके की आवाज़ सुनकर लोग सकते में आ गए। वहां हर तरफ अफरा तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कैसे हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी।

No comments